ePaper

हत्या के मामले में फरार आरोपित के घर चिपकाया गया इश्तेहार

Updated at : 28 Dec 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के मामले में फरार आरोपित के घर चिपकाया गया इश्तेहार

सरेंडर नहीं करने पर पुलिस करेगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में झाड़फूंक के नाम पर किशोरी राम नामक व्यक्ति की हत्या में फरार चल रहे आरोपित के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रविवार को इश्तेहार चिपकाया.

उदवंतनगर थाना के दारोगा सुमंत कुमार अजीमाबाद थाना क्षेत्र के करवासीन गांव पहुंच कर रामसूरत राम के पुत्र बबन राम के घर इश्तेहार चिपकाया. बावजूद इसके आरोपित द्वारा पुलिस या कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं किया जाता है, तो पुलिस उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी. इसके पूर्व 23 दिसंबर को पुलिस द्वारा इस हत्याकांड में फरार चल रहे खरौनी गांव निवासी शिव महिमा राम, रणजीत राम, चरांगा राम, अनमोहन राम और धनजी राम के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है. बता दें कि इसी वर्ष आठ मई की शाम खरौनी गांव निवासी किशोर राम नामक एक व्यक्ति को झाड़फूंक करने के नाम पर घर से बुलाकर ले जाया गया था. बाद में उनकी हत्या कर दी गयी थी और शव को गांव में सड़क किनारे फेंक दिया गया था. इस मामले में किशोरी राम की पत्नी सरस्वती देवी के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन