कीटनाशक का सेवन करने से किशोरी की हालत बिगड़ी
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :08 Jan 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन

बड़हरा थाना क्षेत्र के छोटका लौहर गांव में हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
बड़हरा थाना क्षेत्र के छोटका लौहर गांव में गुरुवार की सुबह कीटनाशक का सेवन करने से किशोरी की हालत काफी गंभीर हो गयी. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी बड़हरा थाना क्षेत्र के छोटका लौहर गांव निवासी है. इधर, उक्त किशोरी के परिजन ने बताया कि गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट-फटकार लगाकर एक थप्पड़ मार दिया था. उसी बात से गुस्से में आकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




