ePaper

आग लगने से तीन बीघे का पुआल जल कर राख

Updated at : 02 Jan 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से तीन बीघे का पुआल जल कर राख

सहार थाना क्षेत्र नवीन टोला में हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

सहार थाना क्षेत्र नवीन टोला में खलिहान में आग लगने से तीन बीघे का पुआल का टाल जल कर राख हो गया. इसमें नवीन टोला गांव निवासी चुनचुन यादव का पुआल का टाल राख हो गया.

अगलगी के बाद अगल-बगल के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थानीय मुखिया बसंत कुमार, शिक्षक गुप्तेश्वर पाठक, अमीत चंद्रवंशी, मनीष पाठक, महेंद्र चंद्रवंशी द्वारा पुआल के टाल में आग लगने से गरीब किसान को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन