अंग्रेजी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ उसे पकड़ा
विज्ञापन
आरा.
टाउन थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के आरण्य देवी मुहल्ले से सोमवार की शाम की. उसके पास से पुलिस ने साढ़े आठ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. गिरफ्तार तस्कर टाउन थाना क्षेत्र के आरण्य देवी मुहल्ला निवासी संजीव कुमार चौरसिया की पत्नी रिंकू देवी है. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आरण्य देवी मुहल्ले में एक महिला द्वारा शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन उपरांत टाउन थाना पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ली. पुलिस ने उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










