ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान में चोर गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

आरा जंक्शन पर छापेमारी के दौरान मिली सफलता
विज्ञापन
आरा.
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ प्रकाश कुमार द्वारा आदेशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत निरीक्षक प्रभारी आरा दीपक कुमार के निर्देशन में आरा आरपीएफ के द्वारा आपराधिक गतिविधियों के रोकथाम के दौरान गाड़ी संख्या 63219 में चढ़नेवाले यात्रियों की भीड़ से एक व्यक्ति को निकल कर तेज गति में निकलते देखा गया. रोकने पर वह व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जो चोरी का निकला. पूछने पे उस व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद पाचू , ग्राम अनाइठ जिला भोजपुर बताया. पकड़े गये व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी आरा को सुपुर्द किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










