ePaper

न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Updated at : 05 May 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

राजद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर घर तक पहुंचने को कहा

विज्ञापन

आरा.

जिला अंतर्गत संदेश विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षित करने के लिए “सामाजिक न्याय परिचर्चा ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किया. साथ ही मुख्य वक्ता के तौर पर बिहार विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापति सह मनेर विधायक भाई वीरेंद्र, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, फूल हसन अंसारी, अनिल कुमार महतो, निवास रजक ने भाग लिया.

कार्यशाला में मुख्य एजेंडा के रूप में कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया. कार्यशाला का उद्देश्य और मुख्य बिंदु आगामी बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 के लिए राजद को एक मजबूत और संगठित राजनीतिक ताकत के रूप में तैयार करना था. मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने वैचारिक आधार विषय पर सामाजिक न्याय, बंधुत्व, धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. वहीं, मखदुमपुर के विधायक सतीश दास ने चुनाव अभियान के मुख्य बिंदु और उसको अधिक प्रभावी बनाने के लिए जोर दिया. साथ ही अपील की कि सदैव बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर के संविधान की रक्षा करें. वहीं, वरिष्ठ राजद नेता फूल हसन अंसारी ने कार्यकर्ताओं को राजद सरकार के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों को जनता के सामने रखने को कहा. युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार महतो ने मतदाता सूची का सत्यापन और बीएलए – 1 और बीएलए -2 की भूमिका पर प्रकाश डाला. जबकि युवा राजद के निवास रजक ने सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यम पर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की सलाह दी. कार्यक्रम में संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव, प्रधान महासचिव राम बाबू पासवान, जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, उपाध्यक्ष एकराम आलम, मंटू शर्मा, आशा पासवान, मुन्ना अंसारी, शैलेंद्र कुमार, चंद्रभूषण यादव, सुदेश्वर यादव, अनूप मौर्य, मुन्ना सम्राट, विनोद चंद्रवंशी, मनु राम राठौर, सी पी चक्रवर्ती, असमंजस यादव समेत कई लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन