फर्जी आर्म्स लाइसेंस के आधार पर देसी पिस्टल लेकर घूम रहा अपराधी गिरफ्तार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 20 Apr 2025 5:57 PM
विज्ञापन
बिहिया थाना क्षेत्र के जज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात पकड़ा गया अपराधी
विज्ञापन
आरा.
बिहिया से एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की टीम ने फर्जी लाइसेंस पर अवैध पिस्टल लेकर घूम रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी पिस्टल, पड़ोसी जिले के नाम से बना एक फर्जी आर्म्स लाइसेंस और एक मोबाइल जब्त किया गया है. गिरफ्तार अपराधी बहोरनपुर थाना क्षेत्र के ही दामोदरपुर गांव निवासी मिथिलेश सिंह का पुत्र मुकेश कुमार सिंह है. उसे शनिवार की रात बिहिया जज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास से शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया है. एसपी राज की ओर से रविवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी. बताया जा रहा है कि एसटीएफ को इनपुट मिली थी कि एक अपराधी फर्जी आर्म्स लाइसेंस पर अवैध हथियार लेकर बिहिया नगर में घूम रहा है. उस आधार पर तत्काल एसटीएफ भोजपुर पहुंची और बिहिया थाने की पुलिस के साथ नगर के जज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर उसे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल, बक्सर जिले का एक फर्जी आर्म्स लाइसेंस और एक मोबाइल बरामद किया गया है. इस मामले में गिरफ्तार मुकेश कुमार सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत बिहिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार अबतक की जांच और गिरफ्तार मुकेश कुमार सिंह से पूछताछ में पता चला कि वह पिछले करीब पांच वर्ष से फर्जी लाइसेंस बुक और अवैध हथियार अपने पास रखता था. उससे पूछताछ कर पुलिस फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाने वाले गैंग के बारे में जानकारी ले रही है. बता दें कि मंगलवार की रात भी बहोरनपुर पुलिस की ओर से अवैध हथियार के साथ आर्म्स की तस्करी करने वाले दामोदरपुर के दो सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. उस दौरान भी एक अपराधी के मोबाइल से फर्जी लाइसेंस की कॉपी मिली थी. ऐसे में पुलिस की नजर अब इलाके में फर्जी लाइसेंस बनाने वाले गिरोह पर टिकी हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










