बाइक व बियर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 15 May 2025 7:37 PM

विज्ञापन

बड़हरा प्रखंड अंतर्गत गंगा पार खवासपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

बड़हरा.

प्रखंड अंतर्गत गंगा पार खवासपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के भागड़ पुल के समीप से दो तस्कराें को सात लीटर बियर के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर बिंदटोली निवासी जवाहर बिंद के पुत्र बबलू कुमार और सुदामा बिंद के पुत्र अखिलेश कुमार है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. पुलिस को सूचना मिली थी की उत्तर प्रदेश की तरफ से बाइक सवार शराब लेकर जाने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस ने भागड़ पुल पर वाहन चेकिंग लगा दी. उसी दौरान एक बाइक पर दो सवार पहुंचे. पुलिस ने बाइक सवार को रोका. पुलिस को देख बाइक घुमा कर भागने का प्रयास किया. पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. जब बाइक की तलाशी ली गयी तो उससे सात लीटर बियर बरामद हुआ. पुलिस ने बाइक व बियर को थाने में जब्त कर लिया. वहीं एफआइआर दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन