सिकटी विधायक को मिले मंत्री का दर्जा, मांग तेज

विधायक बनाएं विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाया जायेगा.
कुर्साकांटा बिहार सरकार में पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाए जाने को लेकर भाजपा नेता, कार्यकर्ता सहित समर्थकों की मांग तेज हो गई है. भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने बताया कि विधान सभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का धर्मगंज मेला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने सभा से सिकटी विधायक के रूप में विजय कुमार मंडल को विधायक बनाने की अपील की थी. इसके साथ ही जनसभा में मौजूद भाजपा समर्थकों से वादा किया था कि विधायक बनाएं विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाया जायेगा. मालूम हो कि भाजपा के सीमांचल सहित बिहार में केवट जाति से एक मात्र विधायक विजय कुमार मंडल जो कि लगातार छठी बार विधायक बने हैं. समर्थकों का कहना है कि लोकप्रिय, जनप्रिय व लगातार छह बार विधायक बने नेता को मंत्री पद का दर्जा क्यों नहीं. आक्रोशित समर्थकों ने सरकार से हो रहे कैबिनेट विस्तार में सिकटी विधायक पूर्व मंत्री को एक बार फिर मंत्री बनाए जाने की मांग की है. सिकटी विधायक को मंत्री बनाए जाने को लेकर भाजपा नेता,कार्यकर्ता समेत समर्थकों में पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार, मंडल अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर, महेश साह, कुमोद झा, हरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा नेत्री अंजुलता झा, गुलिया देवी, विधायक प्रतिनिधि संजीत सिंह, जिप प्रतिनिधि अजीत झा, धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, शिवशंकर राजभर, राजकुमार सिंह, प्रणव गुप्ता, भाजपा युवा नेता जोशी मंडल, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल,मुखिया वीणा देवी, मो फिरोज आलम, कुंदन झा, गुरुदेव सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










