गड़हनी में धमनियां पुल के पास ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गयी जान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
विज्ञापन
आरा.
गड़हनी-अगिआंव मार्ग पर गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनियां पुल स्थित रत्नाढ़ मोड के समीप सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने ससुराल जा रहे बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही काम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के बोधा टोला गांव निवासी अक्षय चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र रामजी चौधरी है एवं वह पेशे से मजदूर था. इधर मृतक के भाई संजीव कुमार ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर सोमवार की देर शाम गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव अपने ससुराल जा रहा था. उसी दौरान धमनियां पुल स्थित रत्नाढ़ मोड के समीप किसी अज्ञात वाहन उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस वह पहुंची और उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन गड़हनी पहुंचे, जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां मंहगो देवी, पत्नी रीता देवी, तीन पुत्र सिकंदर, विष्णु, रमाशंकर व दो पुत्री सीमा कुमारी एवं कमलावती कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां महंगो देवी, पत्नी रीता देव��� एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.वहीं इस घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर सड़क जाम हो गयी थी, जिस कारण लोगों को आनेजाने में परेशानी हुई. हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की चौकसी के कारण तुरंत ही यातायात सामान्य हो गया. इस घटना के बाद मृतक के परिवार के साथ-साथ गांव में भी मायूसी देखी गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










