बालू लदे ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 14 May 2025 8:02 PM

विज्ञापन

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर इमादपुर थाना क्षेत्र के खुटहां बाजार पर बुधवार की सुबह हुई घटनास्टेट हाइवे पर घंटों बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन

आरा.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर इमादपुर थाना क्षेत्र के खुटहा बाजार पर बुधवार की सुबह बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को ठोकर मार दी. उसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज आरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है. जख्मी युवक सवना गांव निवासी राधा गोविंद सिंह का 25 वर्षीय पुत्र डिम्पू कुमार है. वह पीरो के दुसाधी बधार गांव स्थित अपनी बहन के घर से अपने गांव लौट रहा था.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ लिया गया है. चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इधर, हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और सड़क पर उतर गये. गुस्साये लोगों ने बांस बल्ला लगा कर और ट्रैक्टर एवं ट्रक खड़ा कर स्टेट हाइवे जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोग ट्रक मालिक से मुआवजा के तौर पर दस लाख रुपये और नो इंट्री लगाने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर इमादपुर सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुटी रही. हालांकि ट्रक मालिक दस लाख का मुआवजा देने को तैयार नहीं था. बताया जा रहा है कि ट्रक मालिक इलाज कराने के लिए राजी था. उसे लेकर काफी देर तक जिच बनी रही और करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा. बाद में थानाध्यक्ष की ओर से दिये गये प्राथमिकी और उचित कार्रवाई करने के आश्वासन पर जाम हटाया गया. बताया जा रहा है कि हादसे में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है. उसका दोनों पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन