जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में एसपी ने लोगों की सुनी शिकायत
Updated at : 06 Jan 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन

त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्देश
विज्ञापन
आरा.
पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने मंगलवार को जगदीशपुर थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मामले को सुनकर उनके त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसपी के जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में ज्यादातर मामले भूमि विवाद, घरेलू विवाद, दहेज उत्पीड़न आदि से संबंधित आये. कुछ मामले केसों से भी संबंधित भी आये. एसपी ने बताया जनता दरबार भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस जनता संबंध को मजबूत करना और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है. विगत 11 दिसंबर से विभिन्न चरणों में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम से आम लोगों को काफी फायदा हुआ है. जनता दरबार कार्यक्रम के द्वितीय फेज का आज से आगाज हुआ है. इसके बाद आगामी 10 जनवरी (शनिवार) को गड़हनी थाना, 15 जनवरी (गुरुवार) को कोईलवर थाना, 17 जनवरी (शनिवार) को बड़हरा थाना, 22 जनवरी (गुरुवार) को ईमादपुर थाना, 24 जनवरी (शनिवार) को शाहपुर थाना, 29 जनवरी (गुरुवार) को संदेश थाना तथा 31 जनवरी (शनिवार) को कृष्णगढ़ थाने में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम सुनिश्चित है. एसपी ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि को अपने थाने में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को सीधे रखें, ताकि उन समस्याओं का त्वरित निवारण हो सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




