शिक्षकों को दिया गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र

Updated at : 01 Mar 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों को दिया गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र

बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 के तहत सक्षमता परीक्षा-2 उत्तीर्ण एवं काउंसलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के 95 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये.

विज्ञापन

आरा.

बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 के तहत सक्षमता परीक्षा-2 उत्तीर्ण एवं काउंसलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के 95 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये. इसका आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इसमें सांसद सुदामा प्रसाद, बिहार विधान परिषद सदस्य श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर परिषद, पीरो की सभापति किरण उपाध्याय, जिला परिषद के उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह एवं उप विकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति थी. इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में 20 चयनित विशिष्ट शिक्षकों को तथा विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा लगभग 2000 अन्य शिक्षकों को भी औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इससे राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूती मिलेगी. इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

सक्षमता परीक्षा उतीर्ण शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरितबिहिया. बिहिया नगर स्थित प्रखण्ड संसाधन केंद्र में सक्षमता 1 एवं सक्षमता 2 उतीर्ण शिक्षकों के बीच शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. इस मौके पर बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शिनी, सीओ रचना कुमारी, बीइओ, बीआरपी मौजूद रहे. नियुक्ति पत्र प्राप्ति के बाद उपरोक्त शिक्षक अपने मूल विद्यालय में ही पदस्थापित होकर योगदान करेंगे. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले शिक्षकों में मौके पर काफी खुशी देखी गयी. मालूम हो कि सरकार से काफी संघर्षपूर्ण लड़ाई के बाद विभागीय परीक्षा पास कर ये शिक्षक अब राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं जिससे इन्हें अन्य सरकारी कर्मियों की भांति सारी सुविधाएं प्राप्त होंगी. साथ हीं एनपीएस स्कीम से भी आच्छादित होंगे. इन शिक्षकों को सेवानिवृति के बाद एक निश्चित रकम सरकार द्वारा प्रदत की जायेगी. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में शिक्षक शशि भूषण कुमार प्रसाद, रजनीश चौबे, अशोक प्रधान, सच्चिदानंद सिन्हा, सीता देवी, प्रिया, रीता, सुशील राम, पवन सूत समेत अन्य कई शिक्षकों का नाम शामिल हैं.

पीरो में 128 विशिष्ट शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र

पीरो. प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक,मध्य व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 128 स्थानीय निकाय शिक्षकों को सक्षमता-2 परीक्षा में सफल होने के उपरांत प्रखंड संसाधन केंद्र पीरो में आयोजित एक समारोह के दौरान औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज सिंह ने विशिष्ट शिक्षक बने सभी स्थानीय निकाय शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. मौके पर बीडीओ श्री गौतम ने कहा कि अब ये शिक्षक स्थानीय निकाय कर्मी से राज्य सरकार के कर्मी बन गये हैं जिन्हें राज्य कर्मी को दी जाने वाली सभी सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने विशिष्ट शिक्षक बने सभी स्थानीय निकाय शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी दुगुने जोश व उत्साह के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में अपना योगदान देंगे। यहां जिन स्थानीय निकाय शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र मिला उनमें 101 बेसिक ग्रेड के 22 स्नातक ग्रेड तथा पांच माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं. इन सभी शिक्षकों को सात मार्च तक पूर्व से पदस्थापित विद्यालय में ही विशिष्ट शिक्षक के पद पर योगदान करना है. सभी शिक्षकों को पदस्थापन व योगदान पत्र अलग से निर्गत किया गया है. बीआरसी पीरो में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में प्रखंड परियोजना प्रबंधक विप्रेंद्र कुमार समेत कई अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन