श्राद्धकर्म में जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 27 Jun 2025 8:39 PM

विज्ञापन

जख्मी बड़ा भाई इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफरकोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-पटना नेशनल हाइवे पर कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहे बाइक सवार सगे भाइयों को रौंद दिया.हादसे में बाइक चला रहे छोटे भाई की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं, बाइक पर पीछे बैठ बड़े भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा.

जानकारी के अनुसार मृतक मूलरूप से पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी रिटायर शिक्षक व लेखक विष्णुदेव सिंह के 42 वर्षीय पुत्र रवि रंजन हैं. वह प्राइवेट जॉब करते थे. वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन स्थित सुंदर नगर कॉलोनी में अपना मकान बनाकर रहते थे. जबकि जख्मी उनके बड़े भाई 45 वर्षीय संजय कुमार हैं. वह आरा शहर के हर प्रसाद दास जैन स्कूल में संस्कृत शिक्षक हैं. इधर, संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वे अपने छोटे भाई रवि रंजन के साथ बाइक से पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र के महबलीपुर अपने रिश्तेदार के घर श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए जा रहे थे. उसी दौरान कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे के बाद दोनों को (1039) हाइवे एंबुलेंस से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने रवि रंजन को मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में छोटे थे. उनके पिता विष्णुदेव सिंह भी हर प्रसाद दास जैन स्कूल के रिटायर शिक्षक हैं. उनके परिवार में मां सुशीला देवी, पत्नी रेणु देवी, एक पुत्री रश्मि एवं एक पुत्र शिवांश हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उनकी मां सुशीला देवी, पत्नी रेणु देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन