अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मुहल्ला में हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो-पियनिया मार्ग पर सड़क किनारे स्थित नहर के समीप एसवी ट्रेडर्स के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से संदेश थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी स्व.माधो सिंह के 59 वर्षीय पुत्र उमा शंकर है. वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिला के हीरापुर थाना क्षेत्र के शांति नगर में रोड बर्नपुर मुहल्ले में अपने पूरे परिवार के साथ कई वर्षों से रहते थे एवं वहीं पर स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया कंपनी में काम करते थे. इधर मृतक के परिजन ने बताया कि वह पांच फरवरी की रात पश्चिम बंगाल से नवादा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध नगर अपने चचेरे भाई हरी शंकर सिंह के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे और उन्होंने बहिरो में अपनी जमीन ली थी. शुक्रवार की दोपहर वह उसी जमीन को देखने के लिए जा रहे थे. उसी बीच यह घटना हो गयी. इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर नवादा थाना पुलिस वहां पहुंची और उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी.सूचना पाकर मृतक के परिजन वहां पहुंचे. जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने मां-बाप के इकलौती संतान थे. उनके परिवार में पत्नी उषा देवी व दो पुत्री उर्मिला कुमारी,खुशबू कुमारी एवं एक पुत्र राजेश्वर कुमार है.घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी उषा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










