हत्या के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 29 Oct 2025 6:09 PM

विज्ञापन

सिन्हा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव में 24 जून 2022 को हुई थी घटना

विज्ञापन

आरा.

सिन्हा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के महुली घाट से मंगलवार को की. गिरफ्तार आरोपित धोबहां थाना क्षेत्र के कड़ारी गांव निवासी झंझट तुरहा का पुत्र अजय तुरहा है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी.

बता दें कि 24 जून 2022 में सिन्हा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव निवासी लालधारी प्रसाद के पुत्र नागेश्वर प्रसाद को ईंट से मारकर जख्मी कर दिया था. उस वक्त जख्मी नागेश्वर प्रसाद द्वारा बैजनाथ तुरहा एवं उसके बेटों सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी. उसी समय से उक्त आरोपित फरार चल रहा था1.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन