शाहपुर में हथियार, कारतूस व मैगजीन के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Updated at : 04 Mar 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हथियार व कारतूस के साथ फोटो हुआ था वायरल
विज्ञापन
आरा.
शाहपुर थाना पुलिस ने हथियार, कारतूस, मैगजीन एवं मोबाइल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर वार्ड नंबर 10 से मंगलवार की सुबह की. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो देसी पिस्टल, दो मैगजीन, चार कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद की है. गिरफ्तार अपराधियों में शाहपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 निवासी भरत यादव का पुत्र प्रकाश कुमार एवं उसी वार्ड के निवासी मनबोध यादव का पुत्र रितेश कुमार शामिल हैं. इसकी जानकारी जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल कुछ फोटो पुलिस को प्राप्त हुई थी. जिसमें दो व्यक्ति पिस्टल एवं कारतूस के साथ दिखाई पड़ रहे थे. इसके बाद शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत द्वारा इसकी सत्यापन की गयी. सत्यापन के उपरांत पुलिस को मालूम चलता है कि दोनों व्यक्ति शाहपुर नगर के रहने वाले है. इसके बाद उनके द्वारा वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर दोनों के घर पहुंचे.तभी पुलिस को देख दोनों भागने लगे. लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो देसी पिस्टल,दो मैगजीन,चार जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद किया. गिरफ्तार दोनों अपराध कर्मियों के खिलाफ शाहपुर थाना में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं उन्होंने बताया कि इन लोगों के लिंक के बारे में भी छानबीन की जा रही है. जो भी इनमें शामिल होंगे उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




