पिस्टल और 11 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जेल
Updated at : 30 Jul 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मोलनाचक गांव से हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
उदवंतनगर.
थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मोलनाचक गांव से गजराजगंज पुलिस ने ओपी अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा के नेतृत्व एक अपराधी को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के रधुनीपुर गांव निवासी किशोरी सिंह का पुत्र अनीष कुमार बताया जाता है. पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को रात पौने नौ बजे सूचना मिली की एक बाइक सवार युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए पासवान चौक होते हुए चौरसनी की ओर जा रहा है. थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल मोलनाचक पहुंची, जहां से बाइक सवार एक युवक को चौरसनी की ओर जाते देखा गया. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर युवक के पास से एक पिस्टल तथा 11 कारतूस बरामद किया. पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार किया. आरोपित उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के रधुनीपुर गांव निवासी किशोरी सिंह का पुत्र अनीष कुमार बताया जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




