अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर पकड़े गये धर्मकांटा पर भी हुई कार्रवाई, हड़कंप
Updated at : 03 Nov 2024 10:29 PM (IST)
विज्ञापन

अवैध रूप से बालू का कारोबार करनेवाले लोगों में मचा रहा हड़कंप
विज्ञापन
कोईलवर.
सदर पुलिस अनुमंडल-2 कोईलवर के चांदी और सकड्डी थाना क्षेत्र के कई इलाकों में जिला खनन पदाधिकारी के साथ अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध व्यापक पैमाने पर छापेमारी की गयी. इस छापेमारी के दौरान विभिन्न बालू घाटों से 05 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और जुगाड़ गाड़ी पकड़ी गयी. साथ ही चार धर्मकांटा पर भी कड़ी कार्रवाई की गयी है. इस बाबत बात करते हुए एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि कोईलवर पुलिस अनुमंडल के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में जिला खनन पदाधिकारी के साथ मिलकर कार्रवाई की गयी. छापेमारी के दौरान चांदी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर और सारीपुर घाट के साथ आरा-सलेमपुर रोड से अवैध और ओवरलोड बालू लदे चार ट्रैक्टर पकड़े गये. साथ ही तीन जुगाड़ गाड़ी भी पकड़े गये, जिसपर अवैध तरीके से बालू लदा था. इसके बाद कोईलवर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चार धर्मकांटाें पर कार्रवाई की गयी. इनपर अवैध बालू कटिंग, भंडारण व बिक्री के आरोप में कार्रवाई की गयी है. एसडीपीओ ने बताया कि सकड्डी के नेहा धर्मकांटा, हंसी धर्मकांटा, मुस्कान धर्मकांटा और जय बाबा विश्वकर्मा धर्मकांटा के विरुद्ध अवैध बालू कटिंग, भंडारण और बिक्री के आरोप में कार्रवाई की गयी है. प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान जिले में चल रहे बालू के अवैध ढुलाई और गलत तरीके से संचालित हो रहे धर्मकांटा के मालिकों में हड़कंप की स्थिति रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




