ePaper

रेप के बाद छह साल की बच्ची की हत्या करने वाले के घर पर चलेगा बुलडोजर

Updated at : 23 Dec 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
रेप के बाद छह साल की बच्ची की हत्या करने वाले के घर पर चलेगा बुलडोजर

पुलिस को न्यायालय से मिला आरोपित के खिलाफ इश्तेहार और कुर्की का वारंट गड़हनी थाना क्षेत्र के एक गांव में महादलित टोले में 16 दिसंबर की रात हुई थी घटना घर में सो रही बच्ची को अगवा कर ले जाने के बाद आरोपित ने घटना को दिया था अंजाम

विज्ञापन

आरा.

गड़हनी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद छह साल की मासूम बच्ची की हत्या करने वाले आरोपित के घर पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा. उसके लिए न्यायालय की ओर से आरोपित के खिलाफ इश्तेहार और कुर्की का वारंट जारी किया गया है. वारंट मिलने के बाद अब गड़हनी थाने पुलिस आरोपित के घर की कुर्की करने की तैयारी में जुट गयी है.

माना जा रहा है कि पुलिस द्वारा बुधवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है. गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में आरोपित के विरुद्ध इश्तेहार और कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी दी गयी थी. उस पर कोर्ट द्वारा इश्तेहार और कुर्की का वारंट जारी कर दिया गया. ऐसे में जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि 16 दिसंबर की रात गड़हनी थाना क्षेत्र एक एक गांव के महादलित टोला में घर में सो रही छह साल की बच्ची को अगवा करने के बाद दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी थी. उसका शव 17 दिसंबर की सुबह अगिआंव स्थित नहर के समीप बरामद किया गया था. बच्ची के मुंह, नाक और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहे थे. उपर के दांत भी टूटे हुए थे. ऐसे में दुष्कर्म और विरोध करने पर मारपीट कर हत्या करने की आशंका जताते हुए मुकेश नामक एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. घटना के बाद आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा हंगामा और रोड जाम भी किया गया था. उसके बाद से ही पुलिस द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन आरोपित अबतक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है. ऐसे में पुलिस अब उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन