ePaper

एसबीआइ की एटीएम का शटर काट कर चोरी का प्रयास

Updated at : 17 Nov 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ की एटीएम का शटर काट कर चोरी का प्रयास

शहर के चंदवा हाउसिंग मोड़ स्थित एसबीआइ एटीएम में रविवार की देर रात हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग मोड़ स्थित एसबीआइ की एटीएम में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा एटीएम का शटर काट चोरी का प्रयास किया गया. सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर एटीएम पर पड़ी, तो भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. तब स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी गयी.

सूचना पाकर नवादा थाना पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जाता है कि रविवार की देर रात करीब डेढ़ बजे चार की संख्या में रहे चोर चंदवा हाउसिंग मोड़ स्थित एसबीआइ की एटीएम में धावा बोल दिये. इसके बाद गैस कटर से एटीएम के शटर को काटने लगे, तभी शटर फंस गया, जिसके कारण वह चोरी नहीं कर पाये और हार पछता कर भाग निकले. इसके बाद सोमवार की सुबह स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला, तो देखा कि एक फोर व्हीलर से चार बदमाश आये और उनके द्वारा एटीएम के शटर को गैस कटर से काटा जाने लगा. हालांकि शटर फंस जाने के कारण वह चोरी नहीं कर सके. इसके पश्चात सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन