बाइक पर लदी शराब जब्त, धंधेबाज फरार
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :06 Jan 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन

बहोरनपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान जब्त की शराब
विज्ञापन
बिहिया
. बहोरनपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान बाइक पर लादकर ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब को जब्त कर ली. हालांकि धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर शराब व बाइक को छोड़कर मौके से भाग निकलने में सफल हो गये.थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बरसिंगा डेरा स्थित पोखरा के समीप से पुलिस ने बाइक से लेकर जा रहे शराब को जब्त की है. जब्त की गयी शराब में 8पीएम ब्रांड के 180 एमएल मात्रा वाले 40 पीस टेट्रा पैक है. बताया कि बरामद बाइक के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




