बीमारी के कारण बुजुर्ग की मौत, पहचान नहीं

Updated:
विज्ञापन
बीमारी के कारण बुजुर्ग की मौत, पहचान नहीं

सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

सदर अस्पताल परिसर के पुराने इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार की दोपहर बीमारी के कारण एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवायी. बताया जाता है कि 10 दिन पूर्व कुछ अज्ञात लोगों द्वारा आरा सदर अस्पताल परिसर के पुराने इमरजेंसी वार्ड में बुजुर्ग को लाकर छोड़ दिया गया था. इसी बीच गुरुवार की दोपहर उनकी मौत हो गयी. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात बुजुर्ग की मौत बीमारी के कारण इलाज के क्रम में मृत्यु होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन