सड़क दुर्घटना में अज्ञात बुजुर्ग की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के इंदु तपेश्वर महिला कॉलेज के बगल स्थित गली में मिला शव
विज्ञापन
आरा.
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के इंदु तपेश्वर महिला कॉलेज के बगल स्थित गली से गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ. शव मिलते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग की मौत वाहन दुर्घटना में होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. वहीं देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










