ePaper

दुल्लमचक हत्या कांड: हत्या में चार नामजद समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी, छापेमारी तेज

Updated at : 12 Nov 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
दुल्लमचक हत्या कांड: हत्या में चार नामजद समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी, छापेमारी तेज

गोलीबारी में बचे रितेश के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी, गांव के चार किये गये नामजदचुनावी रंजिश में मंगलवार की दोपहर गोली मारकर की गयी थी महिला की हत्या

विज्ञापन

आरा.

चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में मंगलवार की दोपहर चुनावी रंजिश में महिला की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. गोलीबारी में मारी गयी निक्की देवी के देवर रितेश कुमार राय के बयान पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस के अनुसार उसमें गांव के ही रवि यादव और अनिल यादव सहित चार लोगों को नामजद किया गया है.

इधर, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एसपी मिस्टर राज की ओर से गठित विशेष टीम द्वारा छापेमारी तेज कर दी गयी है. थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि मृत महिला के देवर रितेश कुमार के बयान पर चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. गौरतलब हो कि मंगलवार की सुबह दुल्लमचक गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी निक्की देवी अपने नौ माह के बेटे नैतिक का इलाज कराने देवर रितेश कुमार उर्फ़ टुभी के साथ से खैरा बाजार गयी थीं. दोपहर को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी दुल्लमचक बागीचा में घात लगाकर बैठे हथियार बंद अपराधियों द्वारा रितेश कुमार को टारगेट करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी, जिसमें गोली निक्की देवी के जबडे में लग गयी और उनकी मौत हो गयी थी. हालांकि उनके देवर रितेश कुमार ने अपने भतीजे नैतिक को लेकर भाग गया, जिससे दोनों की जान बच गयी थी. उसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों द्वारा पेरहाप-मोपती मुख्य मार्ग पर शव रख कर जाम कर दिया था. करीब तीन घंटे बाद तरारी विधायक विशाल प्रशांत और पीरो डीएसपी कृष्ण कुमार सिंह के समझाने के बाद सड़क जाम हटवाया जा सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन