अजीमाबाद पुलिस ने 42 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
अजीमाबाद पुलिस ने 42 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा

पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को भेजा जेल

विज्ञापन

संदेश.

संदेश-अजीमाबाद पुलिस ने क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान चलाकर दो शराब तस्करों के साथ 42 लीटर महुआ शराब बरामद की. इसको लेकर संदेश तथा अजीमाबाद पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर दो तस्करों को जेल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार संदेश एलटीएफ के द्वारा नसरतपुर गांव के बघार में बागीचा से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की. इस संबंध में एक शराब तस्कर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी शुरू की है. वहीं अजीमाबाद थानाध्यक्ष ने नूरपुर सोन दियारा से 22 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. इसे लेकर अजीमाबाद थाने में दोनों तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन