ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने से परदेशियों को होली में घर आना हुआ काफी मुश्किल

Updated at : 06 Mar 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने से परदेशियों को होली में घर आना हुआ काफी मुश्किल

सभी ट्रेनों में 10 मार्च के बाद नो रूम, यात्रियों को झेलनी पड़ रही फजीहत

विज्ञापन

आरा.

इस बार होली पर्व 15 मार्च को है. ऐसे में होली पर काम के सिलसिले महानगरों और दूसरे राज्यों में रहनेवाले लोग अपने परिवार के साथ बड़ी संख्या में वापस घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसके चलते दिल्ली, हरियाणा , पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, बैगलोर, पुणे, गुजरात,असम, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश व पश्चिम बंगाल आदि राज्यों की ओर से आनेवाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है. ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.

पहले से रिजर्वेशन कराये हुए यात्रियों को राहत :

जिन लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करा रखा है वे तो थोड़ा आराम से यात्रा कर पा रहे हैं, लेकिन अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनानेवाले लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है. यहां तक कि ट्रेनों में पावदान के निकट खड़े व बैठ कर यात्रा करते लोग दिख रहे हैं. गंतव्य स्टेशन आने के बाद लोगों को उतरने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व में बिहार आने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन साबित हो रहा है. आरा जंक्शन से होकर दिल्ली के लिए मात्र दो स्पेशल ट्रेन चल रही है. इस कारण नियमित ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ गयी है. यात्री अधिक पेनाल्टी देकर भी घर आने लगे है.

बिहार आनेवाले ट्रेनों में 10 मार्च के बाद लंबी वेटिंग के साथ नो एंट्री :

बिहार आनेवाली इन ट्रेनों में 14 मार्च तक लंबी वेटिंग है. जिसके कारण होली में घर आने के लिए यात्री बिना किसी टिकट के भी यात्री कर रहे हैं. जिसको लेकर दिल्ली और पंजाब से आने वाले यात्री 600 से लेकर 1000 तक का फाइन भी भरना पड़ रहा है, फिर भी लोग यात्रा कर रहे हैं. हालत यह है कि जनरल कोच के शौचालय तक में यात्री सफर कर रहे हैं. गुरुवार को पुरानी दिल्ली से डिब्रूगढ़ जानेवाली तिनसुकिया, श्रमजीवी एक्सप्रेस यात्रियों से भरी रही. यात्रियों ने बताया कि वे लोग तीन महीने पहले ही दिल्ली से आरा तक स्लीपर क्लास का टिकट रिजर्वेशन करा लिए थे. बावजूद भीड़ अधिक होने से स्लीपर क्लास की स्थिति जनरल कोच से भी बदतर बनी थी. बोगी में पैर रखने की भी जगह नहीं दिखी.

10 मार्च के बाद संपूर्ण क्रांति विक्रमशिला जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेनों में नो एंट्री :

दिल्ली से बिहार आने वाली संपूर्ण क्रांति विक्रमशिला एक्सप्रेस जनसाधारण पूर्वा एक्सप्रेस आदि महत्वपूर्ण ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, तो 10 मार्च के बाद इन ट्रेनों में नो एंट्री है, ऐसे में बिहार आने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई होनेवाले है.होली पर्व को लेकर रेल और आरपीएफ पुलिस यात्रियों के बेहतर सुरक्षा को लेकर हुए तैनात : इधर होली पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने आरपीएफ व जीआरपी को यात्रियों के सुरक्षा व संरक्षा का बेहतर व्यवस्था करने की हिदायत दी है. साथ ही ट्रेनों में एस्कॉर्ट पार्टी को भी कड़ा निर्देश जारी किया गया है. निर्देश पर ट्रेनों व प्लेटफॉर्मों के साथ साथ साथ टिकट घर व रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में जगह जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है. साथ ही सादे लिबास में भी पुलिस की तैनाती की गयी है. साथ ही यात्रियों को जागरूक करने के लिए लगातार उद्घोषणा हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन