प्राथमिक विद्यालय सिन्हा प्लस टू में चोरी, अज्ञात पर एफआइआर
Updated at : 01 Jan 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन

चोरी का आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन
बड़हरा.
प्रखंड अंतर्गत सिन्हा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सिन्हा -2 में अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में विद्यालय के एचएम रंजीत कुमार सैनी ने सिन्हा थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में बताया है कि विद्यालय में शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर, 2025 तक था. एक जनवरी, 2026 को विद्यालय समयानुसार 9:20 बजे खुला, जहां कार्यालय का ताला टूटा हुआ था. अंदर प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा था. वहीं गोदरेज का ताला भी टूटा हुआ था. इस चोरी में दो टैब, आवश्यक कागजात, एक बाल्टी, डेकचा, डोंगा, पंजा व कलछुल, 30 थाली, 2 जग, 6 मरकरी, मेडिकल किट, टीएलएम और एफएलएन किट गायब था. आवेदन मिलते ही थाना ने जांच पड़ताल कर एफआइआर दर्ज करने का आश्वसन दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




