विभिन्न मामलों में 27 आरोपित किये गये गिरफ्तार
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :17 Nov 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया
विज्ञापन
आरा.
पुलिस कप्तान मिस्टर राज के निर्देश पर चलाये गये छापेमारी अभियान में विभिन्न मामलों में फरार 27 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार हत्या के प्रयास में तीन, अन्य में दो, वारंट में छह शामिल हैं.जबकि शराब पीने में 11 और बेचने में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, 42 लीटर देसी शराब तथा 20.555 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. दूसरी तरफ 55 वारंटों का निष्पादन किया गया. जबकि 3400 महुआ पाश नष्ट किया गया. इधर वाहन चेकिंग के दौरान 983 वाहन पकड़े गये. जिनसे जुर्माना के रूप में 277000 रुपये की वसूली की गयी. अन्य बरामदगी में दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी. पुलिस ने सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




