सदर अस्पताल में युवक के कूल्हे का किया गया सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में युवक के कूल्हे का किया गया सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण

बिहिया प्रखंड के गंज गांव का रहनेवाला है युवक

विज्ञापन

आरा.

सदर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सूर्यकांत निराला के नेतृत्व में बिहिया प्रखंड के गंज गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक का कूल्हे का कृत्रिम प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया. इस ऑपरेशन में सिविल सर्जन डॉ शिशिर कुमार सिन्हा एवं डॉ विकास सिंह (आयुष्मान नोडल पदाधिकारी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया.

वहीं, सिविल सर्जन द्वारा अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप सिविल सर्जन द्वारा नई चिकित्सकीय सेवाओं की दिशा में पहल करते हुए यह महत्वपूर्ण ऑपरेशन संभव हुआ. इस ऑपरेशन में डॉ सूर्यकांत निराला (अस्थि सर्जन), डॉ विकास सिंह (सर्जन), डॉ जेएन. मिश्रा (निश्चेतक), डॉ स्नेहा द्विवेदी (डीएनबी स्टूडेंट), संजीव कुमार (ओटी इंचार्ज), दीपक कुमार (ओटी असिस्टेंट) तथा शेखर प्रकाश (आयुष्मान जिला समन्वयक) का सक्रिय सहयोग रहा. डॉ. सूर्यकांत निराला को इस सफल ऑपरेशन के लिए जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन द्वारा धन्यवाद एवं सराहना प्रकट की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन