झोंपड़ीनुमा घर में आग लगने से सो रही बच्ची जिंदा जली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

संदेश थाना क्षेत्र के बिछियांव गांव में हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
संदेश थाना क्षेत्र के बिछियांव गांव में गुरुवार की सुबह फूस के मकान में आग लगने से घर में सो रही एक मासूम बच्ची की जलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृत बच्ची संदेश थाना क्षेत्र के बिछियावं गांव निवासी कमलेश पाल की चार वर्षीया पुत्री कनिका कुमारी है. इधर मृत बच्ची के रिश्ते में लग रहे दादा बिजेंदर भगत ने बताया कि वह चार बहन है, जिसमें एक बहन पढ़ने व दूसरी बहन अपने ननिहाल गयी हुई थी. जबकि एक बहन बाहर खेल रही थी और वह पूस के मकान में चौकी पर अकेले सोई थी. जबकि उसकी मां बाजार गई हुई थी. इसी बीच घर में आग लग गई. जब उसकी बहन घर में पानी पीने गई तो उसने देखा कि घर में आग लगा हुआ है. जिसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि घर में आग लग गया. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग फौरन वहां आए और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घर में लगे आपको बुझाया गया. हालांकि तब तक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी थी. इसके बाद ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने चार बहन में सबसे छोटी थी. उसके परिवार में मां पिंकी देवी व तीन बहन खुशी कुमारी,खुशबू कुमारी एवं कृति कुमारी है. घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृत बच्ची की मां पिंकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










