आरा सदर प्रखंड कार्यालय में संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

Updated at : 06 Mar 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
आरा सदर प्रखंड कार्यालय में संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

नवादा थाना क्षेत्र के आरा सदर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के आरा सदर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार की दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं, घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी स्व.उदय प्रसाद कुशवाहा का 36 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार है एवं वह पेशे से मजदूर था. इधर मृतक के परिजन में बताया कि गुरुवार की दोपहर वह आरा सदर प्रखंड कार्यालय में राशन कार्ड को लेकर ऑनलाइन करने गया था. उसी दौरान वह सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में पानी पीने जा रहे थे. तभी अचानक बेहोश होकर कार्यालय में गिर पड़े. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत्यु घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस गांव ले गये. हालांकि मृतक की मौत किस कारण हुई. यह स्पष्ट नहीं हो सका है. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर था. उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी पर उसे कोई संतान नहीं था. उसके परिवार में पत्नी सुमन देवी व तीन भाई एवं एक बहन है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सुमन देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन