विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत

Updated at : 01 Mar 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत

जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित बधार में शुक्रवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से घास गढ़ने गयी अधेड़ महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

आरा.

जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित बधार में शुक्रवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से घास गढ़ने गयी अधेड़ महिला की मौत हो गयी. इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतका हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अयोध्या राम की 54 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी देवी है. इधर मृतका के परिजन ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह बाधर में घास गढ़ने गयी थी. जहां पहले से विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिर पड़ा था. घास गढ़ने के दौरान वह वहां गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गयी और बुरी तरह घायल हो गयी. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले गये. जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन उनके शव को वापस घर ले आये. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री रजनी कुमारी,मीता कुमारी व दो पुत्र राजू कुमार एवं संदीप कुमार है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पिस्टल व गोली के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

सहार.

स्थानीय पुलिस ने गुलजारपुर से पिस्टल एवं गोली के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा गुलजारपुर निवासी शिवनारायण राय के पुत्र सोनू राय को एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा चार खोखा के साथ गिरफ्तार किया. जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. जिसकी जानकारी सहार के प्रभारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन