महारानी अहिल्याबाइ होलकर के जीवनवंत पर गोष्ठी आयोजित
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

छात्राओं ने अहिल्याबाइ पर नृत्य नाटक भी प्रस्तुत किया
विज्ञापन
आरा.
महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग के तत्वावधान में एमजेसी (इतिहास), समेस्टर – 4, सत्र – 2023-24 की आंतरिक परीक्षा के अंतर्गत “लोक माता अहिल्याबाइ होलकर ” पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ. शुभारंभ प्रधानाचार्या सहित इतिहास विभाग के सभी शिक्षिकाओं और शिक्षकों द्वारा महारानी अहिल्याबाइ होलकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के द्वारा किया गया. उसके बाद स्वागत गान हुआ. अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्या प्रो. मीना कुमारी ने पुण्य श्लोका अहिल्याबाइ होलकर को स्मरण करते हुए उनके जीवन वृत्त को सबके सामने रखा और बताया कि किस तरह महारानी ने पति, पुत्र और ससुर को खो देने के बाद भी दृढ़ता के साथ इंदौर का शासन न्यायपूर्वक और प्रजा की भलाई करते हुए संभाला. अपने राज्य के बाहर के भी कई मंदिरों और घाटों का पुनर्निर्माण करा कर उसका जीर्णोद्धार किया, जिसमें काशी का विश्वनाथ मंदिर और गया का विष्णुपद मंदिर भी शामिल है. इसके बाद छात्राओं ने अहिल्याबाइ पर नृत्य नाटक भी प्रस्तुत किया. तत्पश्चात छात्राओं ने अपना-अपना पत्र प्रस्तुत करते हुए अहिल्याबाइ द्वारा किये गये कार्यों को उद्धृत किया. अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










