डीआरएम ने पीरो रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
डीआरएम ने पीरो रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन

पीरो.

डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा ने बुधवार को आरा सासाराम रेलखंड पर अवस्थित रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने के क्रम में पीरो रेलवे स्टेशन पहुंचे.यहां डीआरएम ने स्टेशन परिसर और यहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया.

रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार आरा सासाराम रेलखंड पर पीरो रेलवे स्टेशन केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित है. इस योजना के तहत पीरो रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के सुचारू संचालन और यात्री सुविधाओं को ले कई विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. बुधवार को यहां डीडीयू मंडल के डीआरएम श्री मीणा ने इन योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पीरो रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, ट्रेनों के परिचालन आदि की जानकारी भी ली.इस दौरान मौके पर रेलवे के कई अधिकारी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन