गृह रक्षकों के नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 24 Apr 2025 7:15 PM
जिलाधिकारी ने किया वीर कुंवर सिंह स्टेडियम का निरीक्षण
आरा
.जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन की तैयारी को लेकर वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, वीर कुंवर सिंह मैदान का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रनिंग ट्रैक, लॉग जंप, हाइ जंप एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को मैदान के समतलीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर को विधि-व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित प्रस्ताव अविलंब भेजने को कहा. डीएम ने समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर एक मॉक रन आयोजित करें, ताकि वास्तविक नामांकन प्रक्रिया पूर्वाभ्यास के साथ सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके. जबकि नगर आयुक्त, नगर निगम को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं नजारत उप समाहर्ता को गृह रक्षकों के नामांकन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये. इस अवसर पर नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, कार्यपालक अभियंता,भवन प्रमंडल, समादेष्टा ,गृह रक्षा वाहिनी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










