बेलगाम ट्रैक्टर ने दो वर्षीय बच्चे को रौंदा, गयी जान

Updated at : 03 Mar 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
बेलगाम ट्रैक्टर ने दो वर्षीय बच्चे को रौंदा, गयी जान

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

विज्ञापन

आरा.

जमीरा-चांदी मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में बेलगाम ट्रैक्टर ने मासूम बच्चे को रौंद दिया. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृत बच्चा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड नंबर सात निवासी धर्मेंद्र कुमार का दो वर्षीय पुत्र युवराज है. वहीं, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इधर मृत बालक के पिता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनका घर जमीरा गांव में सड़क किनारे है. सोमवार की शाम वह घर के बाहर सड़क पर निकल गया. तभी विपरीत दिशा से आ रहे हैं बेलगाम ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो बहन व एक भाई में छोटा था एवं अपनी मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां प्रीति कुमारी व दो बहन आशय एवं आरुही है. घटना के बाद मृत बालक के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद अमृत बालक की मां प्रीति कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन