आरा के जगदीशपुर में छापेमारी के दौरान युवक गिरफ्तार, तलाशी के दौरान देशी कट्टा बरामद

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

आरा के जगदीशपुर में पुलिस ने छापेमारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसके घर से तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा बरामद हुआ. यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

आरा के जगदीशपुर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के हलखोरी टोला गांव स्थित उसके घर से शुक्रवार को की गयी. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ.

गिरफ्तार बदमाश की पहचान और पुलिस कार्रवाई

गिरफ्तार बदमाश जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हलखोरी टोला गांव निवासी कृष्ण मोहन सिंह का पुत्र श्रीकांत कुमार है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी. उन्होंने बताया कि जगदीशपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हलखोरी टोला गांव स्थित श्रीकांत कुमार अपने घर में अवैध हथियार छुपा के रखे हुआ है.

गुप्त सूचना के सत्यापन पर हुई छापेमारी

सूचना के सत्यापन उपरांत जगदीशपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस बल के साथ उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके कमरे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ.

आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

इसके पश्चात जगदीशपुर थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन