एक घंटे की मूसलाधार बारिश में आरा की सड़कें बनीं तालाब, कई इलाकों में टापू जैसे हालात

Updated:
विज्ञापन
झमाझम बारिश से जलमग्न हुई नालियां एवं सड़केटापू जैसी बन गई स्थिति

झमाझम बारिश | Prabhat Khabar Network

Arrah Weather News : आरा में हुई भारी बारिश से सड़कें और नालियां जलमग्न हो गई हैं, जिससे शहर टापू में तब्दील हो गया है. आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है और लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

Arrah Weather News : आरा में बुधवार रात अच्छी बारिश हुई. इसके बाद गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे से एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया. कई इलाकों में जलजमाव हो गया और शहर में टापू जैसे हालात बन गए. सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई. हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था.

उमस से राहत, जलजमाव से आफत

पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी. इसके कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. बुधवार रात और गुरुवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन शहर में जलजमाव की समस्या भी पैदा हो गई.

आसमान में छाए घनघोर बादल

बादल के आते ही आसमान पूरी तरह काला हो गया, दिखाई देना मुश्किल हो गया. उसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई. जिले भर में झमाझम वर्षा हुई. इससे खेतों में पानी भर गया. सुबह से ही बादलों से आसमान पटा हुआ था, पर वर्षा जैसी स्थिति नहीं लग रही थी. अचानक दोपहर 3:00 बजे के बाद आसमान में बादल घनघोर छाने लगे. देखते-देखते स्थिति काफी दयनीय हो गई. 3:00 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई. इससे पूरा शहर जलमग्न हो गया. लोगों में भाग-दौड़ की स्थिति बन गई. सभी को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

बारिश से दिनचर्या हुई प्रभावित

वर्षा से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ हो गई. इतना ही नहीं, काम करने में भी काफी परेशानी हुई. कई लोग सड़कों के किनारे दुकान लगाते हैं, उनके लिए काफी परेशानी हो गई.

जलजमाव से नगर की सूरत बिगड़ी

वर्षा के कारण नगर की कई नालियों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई, वहीं कई स्थानों पर भी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. नालियों की उड़ाही नहीं होने के कारण सामान्य वर्षा में ही नगर की सूरत बिगड़ गई. फिर बरसात में जब मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ा, तो नगर की स्थिति टापू से भी बदतर बन गई. पर नगर निगम प्रशासन द्वारा नालियों की सफाई का काम नहीं किया जा रहा है.

कृषि कार्य में आएगी तेजी

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी. के. द्विवेदी ने बताया कि वर्षा कृषि कार्य के लिए काफी अच्छी है, इसलिए खेती में तेजी आएगी. खेतों की जुताई शुरू हो जाएगी एवं बिचड़ों में भी विकास होगा. इसे लेकर किसानों में खुशी का माहौल है.

Also Read :आरा : भागड़ नदी में डूबने से नौवीं की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम



विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन