ePaper

धान की रोपनी करने गये किसान की बिजली के करेंट से मौत

Updated at : 01 Jul 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
धान की रोपनी करने गये किसान की बिजली के करेंट से मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमतीयर थाना क्षेत्र के उतरदाहा गांव में मंगलवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

तीयर थाना क्षेत्र के उतरदाहा गांव में मंगलवार की सुबह धान की रोपनी करने गये किसान की विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतक तीयर थाना क्षेत्र के उतरदाहा गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह का 34 वर्षीय पुत्र कैलान सिंह है, जो किसान था.

इधर, मृतक के चचेरे भाई बिरेश कुमार भारती ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह खेत में धान रोपने गया था, जहां बिजली का तार टूट कर पहले से गिर पड़ा था. जैसे ही वह खेत में धान रोपने के लिए झुका, तभी उसका हाथ उसी तार में स्पर्श कर गया और वह बुरी तरह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में छोटा था. उसके परिवार में मां मालती देवी, पत्नी बेबी देवी, पुत्र आर्यन, आर्या एवं पुत्री नंदनी है. घटना के बाद मृत किसान के घर में रोना-धोना मच गया. उसकी मां मालती देवी, पत्नी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन