ePaper

भोजपुर की महिला खिलाड़ियों ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Updated at : 04 May 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर की महिला खिलाड़ियों ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

प्रतियोगिता का फाइनल मैच कैमूर और भोजपुर के बीच खेला गया

विज्ञापन

आरा.

भोजपुर के खेल मैदान पर आयोजित पांचवीं सीनियर महिला टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता, 2025 पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया. इसकी जानकारी देते हुए आयोजन सचिव डॉ कुमार विजयेश ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच कैमूर और भोजपुर के बीच खेला गया.

इसमें भोजपुर की महिलाओं ने कैमूर की महिला खिलाड़ियों को 2- 0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी उठाने का गौरव प्राप्त किया. कुल 16 जिलों की महिला टीमों के बीच आयोजित इस राज्य प्रतियोगिता में भोजपुर ने कैमूर, शेखपुरा, अरवल ,पश्चिम चंपारण, नवादा और फाइनल में भी अजेय रहते हुए कैमूर को करारी शिकस्त दी. विजेता टीमों को भाजपा नेता सूर्यभान सिंह, विद्यालय की निदेशक डॉ कांति सिंह तथा डॉ उर्मिला सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि भोजपुर का प्रतिनिधित्व कर रही महिला खिलाड़ियों में साक्षी सिंह, नेहा कुमारी, दिव्या रौशन, श्रुति कुमारी, ज्योति कुमारी, चंदा कुमारी, तनुश्री मल, प्रगति,जिकरा जमाल, आकर्षिता और राज नंदनी ने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन देखने किया. स्थानीय लोगों द्वारा की गयी तालियों की गड़गड़ाहट भोजपुर की महिला खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में सहायक हुआ. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मैच रैफरी नितिन राठौर एवं उपेंद्र यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. जबकि कार्यक्रम का संचालन तकनीकी समिति के अध्यक्ष चंदन पांडेय ने किया. धन्यवाद ज्ञापन राज्य संघ की सचिव नीतू कुमारी ने किया. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अमृता सिसोदिया, उप प्राचार्या शिवानी रॉय, कुमार वैभव, वरुण सिंह भाजपा, मृत्युंजय सिंह सेवा भारती, डॉ शकील अहमद, अरुण कुमार बाला, आकाश प्रतीक, प्रियता प्रसाद, ताशु कुमार, अंजली सिंह, पूजा सिन्हा,विकाश मिश्रा, यश दुबे, मनीष कुमार, विनय कृष्ण , दीपक कश्यप,भोलू कुमार ,राजीव रंजन रंजन सिंह, एवं रवि कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन