चोरी और गुम हुए 95 मोबाइल फोन को पुलिस ने लोगों को लौटाया
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

पुलिस दफ्तर में एसपी ने असली धारकों को सौंपे मोबाइल
विज्ञापन
आरा
. जिले में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने 95 लोगों के गुम या चोरी गये मोबाइल को बरामद कर वापस किया. मंगलवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में एसपी मिस्टर राज की ओर से असली धारकों को उनका मोबाइल सौंपा गया. बरामद मोबाइल की कीमत करीब 20 लाख रुपये बतायी जा रही है. इधर, काफी दिनों से गुम या चोरी गये मोबाइल के मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे. होठों पर मुस्कान तैर गयी. मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने एसपी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद किया. लोगों का कहना था कि पुलिस की सक्रियता के कारण उनका खोया मोबाइल मिल गया है. एसपी राज ने कहा पिछले कुछ समय पहले चोरी या गुम हुए 95 मोबाइल बरामद कर लौटाया गया. कहा कि विभिन्न थानों में मोबाइल चोरी या गुम हो जाने की सनहा दर्ज होने के बाद टीम बरामदगी को लेकर लगातार काम करती है. उसी कड़ी में इस बार 95 मोबाइल बरामद किये गये हैं. उससे पहले दिसंबर माह में भी 80 बरामद किये गये थे. मौके पर एसपी ने मौजूद लोगों से सावाधानी बरतने के ही मोबाइल चोरी या गुम होने पर पुलिस के पास शिकायत जरूर दर्ज कराने की बात कही. ताकि पुलिस की विशेष टीम मोबाइल बरामद कर सके और अपराधी दुरुपयोग नहीं कर सकें एसपी के अनुसार मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत सितंबर माह से अबतक करीब 95 लाख रुपये से अधिक के 421 मोबाइल की बरामदगी की जा चुकी है. इस मौके पर एएसपी परिचय कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










