दीक्षांत समारोह के लिए तैयारी समितियों का गठन

28 जनवरी को कराया जायेगा सातवां दीक्षांत समारोह
आरा
. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) के कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों के गठन और समन्वय के लिए एक टीम का गठन किया है, ताकि समय पर समारोह संपन्न हो सके और छात्र-छात्राओं को उपाधियां मिलें.खासकर सातवें दीक्षांत समारोह की 28 जनवरी, 2026 तय हो चुकी है, जिसमें चांसलर भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह की व्यवस्थाओं को देखने के लिए कई कमेटियों के गठन का निर्देश दिया गया है. विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों को उनकी डिग्री प्रदान करना और समय पर समारोह आयोजित करना. बता दें कि 28 जनवरी, 2026 को वीकेएसयू का 7वां दीक्षांत समारोह होना है, जिसमें कुलाधिपति (चांसलर) भी शामिल होंगे और मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा. कुलपतिर प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने पद संभालने के बाद से नियमित दीक्षांत समारोह कराने पर जोर दिया है. इससे पहले कई सालों तक समारोह नहीं हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




