कांग्रेस ने बाबू कुंवर सिंह को किया याद

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 23 Apr 2025 6:38 PM

विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा, वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे दीपस्तंभ हैं

विज्ञापन

आरा.

भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय शहीद भवन में विजयोत्सव पर बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया. इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके शौर्य, नेतृत्व और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

जिला अध्यक्ष अशोक राम ने अपने संबोधन में कहा कि वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे दीपस्तंभ हैं, जिन्होंने अपने अद्भुत साहस, रणनीति और राष्ट्रभक्ति से ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी. उनकी जयंती हमें देशप्रेम, त्याग और संघर्ष की प्रेरणा देती है. कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस सदस्यों और आम नागरिकों की उपस्थिति रही.कार्यक्रम में मुख्यतः अशोक राम अध्यक्ष भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, शिवजी उपाध्याय, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, अशोक यादव, डॉ श्रीधर तिवारी, उपेंद्र सिंह मुखिया, पन्नग त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय, डॉ ब्रजेश यादव, संपत कुमार सिंह, रामानुज दुबे, नागेंद्र मिश्रा, लुटावन राम चौरसिया, अरविंद कुमार सिंह, लालमोहन सिंह शत्रुघ्न, अफजल हुसैन चांद, आनंद तिवारी, घनश्याम चौधरी, रिपुंजय ओझा, नर्वदेश्वर ओझा, अभिषेक सिंहा, लालबाबू गुप्ता सहित दर्जनों नेता, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन