जगदीशपुर में संदेहास्पद स्थिति में युवक को लगी गोली, गंभीर
Updated at : 02 Mar 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकी सिंह का टोला में रविवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन
आरा
. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकी सिंह का टोला में रविवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में युवक को गोली लग गयी. जख्मी युवक को गोली बाएं साइड सीने में लगी है, जो आरपार हो गयी है. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकी सिंह का टोला निवासी स्व. हरेंद्र सिंह का 28 वर्षीय पुत्र विश्वजीत सिंह है. घटना को गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी फैल गयी है. वहीं, घटना की सूचना मिलती ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर विश्वजीत सिंह ने बताया कि वह ड्रिंक करता है और अपने परिवार वालों व मां-बाप का पैसा पानी की तरह बहाता है. नशे में धुत हो जाने के बाद वह अपने मां-बाप की भी आदर नहीं करता है, जिसको लेकर वह अपने आप में हमेशा यह महसूस करता था कि मैं अच्छा इंसान हूं या खराब. वह खुद से ही संतुष्ट नहीं था. इसी डिप्रेशन के कारण उसने खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जबकि दूसरी तरफ जख्मी युवक विश्वजित सिंह के भाई सर्वजीत सिंह ने बताया कि उसका दिमागी हालत कुछ दिन से ठीक नहीं चल रहा है और उसका इलाज कोईलवर स्थित मेंटल हॉस्पिटल से कराया जा रहा है. रविवार की शाम वह गांव में ही स्थित बोरिंग के पास अकेले था. उसी दरमियान उसने खुद को गोली मार ली. इसके बाद वहां पर मौजूद लड़कों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे. हालांकि जख्मी ने जिस हथियार से खुद को गोली मारी है. वह लाइसेंसी है या अवैध. यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




