पेरहाप के अधेड़ की सूरत में बाइक दुर्घटना में मौत

परिवार सहित गांव में पसरा है मातम का माहौल
सहार.
स्थानीय थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव के रहनेवाले एक अधेड़ व्यक्ति की बाइक दुर्घटना में सूरत में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोगों में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.मिली जानकारी के अनुसार पेरहाप गांव निवासी रामचंद्र सिंह के 42 वर्षीय पुत्र राजेश सिंह गुजरात के सूरत में धागा कंपनी में पिछले कई वर्षों से काम कर रहे थे. परिजनों ने बताया कि मंगलवार संध्या में धागा कंपनी से काम कर हाथ में खाना का टिफिन लेकर वापस डेरा पर जा रहे थे. इसी बीच बुलेट मोटरसाइकिल की चपेट में आने के कारण राजेश सिंह जख्मी हो गये, जहां पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान ही बुधवार के दिन राजेश सिंह की मौत हो गयी. बतादें कि मृतक का छोटा भाई राणा सिंह सूरत में ट्रक का चालक थे. जिनकी एक वर्ष पूर्व ट्रक दुर्घटना में मौत हो गयी थी. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सूरत के लिए रवाना हो गये. घटना के बाद पत्नी मीना देवी, पुत्र अरुण कुमार और बिट्टू कुमार और तीन पुत्रियों का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




