महादलित टोला के सभी परिवारों का बनेगा शौचालय, सर्वेक्षण कार्य शुरू
Updated at : 04 Mar 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन

अगले दो माह के भीतर शौचालय निर्माण पूरी करने का आदेश जारी किया गया है
विज्ञापन
उदवंतनगर.
प्रखंड क्षेत्र के महादलित टोलों के सभी परिवारों का शौचालय बनाया जायेगा. इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता पर्यवेक्षक घर-घर जाकर शौचालय निर्माण के लिए सर्वे करेंगे. अगले दो माह के भीतर शौचालय निर्माण पूरी करने का आदेश जारी किया गया है. प्रधान सचिव के सहार आगमन पर महादलित टोला के निरीक्षण के बाद शत प्रतिशत शौचालय निर्माण का आदेश जारी किया जा चुका है. बीडीओ स्वयं महादलित टोलों में घूम कर शौचालय निर्माण संबंधी जानकारी देने में जुटे हैं. जानकारी देते हुए बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि प्रखंछ क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों का सर्वेक्षण जारी है, जिसमें महादलित टोलों पर विशेष फोकस किया जा रहा है. अब शौचालय निर्माण हेतु महादलित टोलों में सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया है. इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के पर्यवेक्षक सर्वेक्षण कार्य में लगाये गये हैं. स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि एक भी परिवार आवास व शौचालय से वंचित नहीं रह पाये. बता दें कि अभी भी प्रखंड में कई ऐसे दलित और महादलित परिवार के लोग हैं, जो शौचालय के अभाव में खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं. इससे काफी परेशानी उन्हें होती है, लेकिन अब जल्द ही उन्हें शौचालय की सुविधा मिलनेवाली है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




