कलशयात्रा के साथ श्रीशतचंडी प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चरपोखरी प्रखंड के बराढ़ इंग्लिश गांव में हो रहा यज्ञ
विज्ञापन
चरपोखरी.
प्रखंड के बराढ़ इंग्लिश गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीशतचंडी प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत मंगलवार को जलभरी यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ कुम्हैला, इटौर और मनैनी बाजार होते हुए बागर स्थित बनास नदी तट पर पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की. इसके बाद कलश यात्रियों का जत्था जय मां दुर्गा के जयकारे के साथ वापस इसी रास्ते से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा, जहां विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना किया गया. कलश यात्रा में आसपास के गांव बराढ़, बलिहारी, कोरी, कुम्हैला सहित अन्य गांवों से महिला, युवती व पुरुष श्रद्धालु हजारों की संख्या में भाग लिये. इस दौरान श्रद्धालु भक्त और कमेटी के लोगों द्वारा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया. आयोजक मंडली द्वारा बताया गया कि यज्ञ मंगलवार से लेकर अगले बुधवार तक चलेगा, जहां इस दौरान नवनिर्मित मंदिर मे मां दुर्गा का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा. यज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रवचन के अलावे दिन में रामलीला व रात में रासलीला का आयोजन किया जाना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










