गणतंत्र दिवस के मौके पर पीरो में होगा समारोह
Updated at : 02 Jan 2026 7:21 PM (IST)
विज्ञापन

समारोह की तैयारी को लेकर एसडीओ ने की बैठक
विज्ञापन
पीरो.
पीरो अनुमंडल में गणतंत्र दिवस के मौके पर समारोह का आयोजन किया जायेगा. समारोह की रुपरेखा तय करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां एक बैठक आयोजित की गयी. अनुमंडल सभागार में आयोजित इस बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रूप में आयोजित किया जायेगा. इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्थानीय शहीद स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां अनुमंडल पदाधिकारी ध्वजारोहण के पश्चात सशस्त्र पुलिस बल के परेड की सलामी लेंगे. मुख्य समारोह में पुष्पा उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा संगीतमय राष्ट्र गान प्रस्तुत किया जायेगा. मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा मार्च-पास्ट किया जायेगा. जबकि इसी क्रम में विभिन्न विद्यालयों व सरकारी विभागों की ओर से आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जायेगी. दोपहर में प्रशासन बनाम पब्लिक क्रिकेट मैच आयोजित होगा, जिसमें प्रशासन टीम का नेतृत्व खुद अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे. बैठक के दौरान अनुमंडल कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय भी निर्धारित किया गया. मुख्य समारोह के तैयारी की जिम्मेवारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी गयी. बैठक में उप समाहर्ता भूमि सुधार वरुणजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचलाधिकारी लखेन्द्र कुमार, बीइओ मनोज सिंह, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी मेघा के अलावे प्लस टू उच्च विद्यालय पीरो, सीबीएसी सेंट्रल स्कूल, टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल, आरकेड इंटरनेशनल स्कूल, पुष्पा उच्च विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, बालक मध्य विद्यालय सहित कई अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




