आज देश की निगाहें युवाओं पर टिकी हैं : कांग्रेस

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 13 May 2025 7:16 PM

विज्ञापन

ांग्रेस कमेटी ने की पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता

विज्ञापन

आरा.

भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीद भवन स्थित पार्टी कार्यालय में एक विशेष मुद्दे को लेकर प्रेसवार्ता की. शुरुआत जिला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी ने की, जिन्होंने उपस्थित मीडिया को विषय की पृष्ठभूमि से अवगत कराया. इसके पश्चात जिलाध्यक्ष अशोक राम ने मीडिया को जानकारी दी कि 15 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां जोरों-शोर से चल रही हैं और यह कार्यक्रम ऐतिहासिक स्वरूप में संपन्न होगा. उन्होंने आम जन से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं की उपस्थिति अपेक्षित है. उनके सम्मान में शहर को कांग्रेस के झंडे और बैनरों से सजाने की तैयारी जोरों पर है. युवा नेता डॉ. आलोक सिंह ने कहा कि आज देश की निगाहें युवाओं पर टिकी हैं. हमारे नेता जननायक राहुल गांधी युवाओं की भागीदारी को लेकर लगातार चिंतन और संवाद कर रहे हैं. यह कार्यक्रम होटल ग्रैंड के सभागार में आयोजित होगा, जहां युवा एवं आम कार्यकर्ता खुलकर अपनी बात रख सकेंगे. इस अवसर पर प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अशोक राम, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह, श्री सत्य प्रकाश राय, जिला प्रवक्ता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, उपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. आलोक सिंह, राकेश त्रिपाठी, जितेन्द्र शर्मा, अशोक यादव, प्रो. अरुण सिंह, जंग बहादुर सिंह, बिजली बाबा, डॉ. ब्रजेश यादव,पप्पू पासवान,संपत सिंह,बूटन राम सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन